ससुराल पहुंचते ही पिट गए दामाद जी, पत्नी ने भी दिया मायके वालों का साथ; रक्षाबंधन पर हो गई थी देर

भाई मामला भी अजब गजब है। हंसी खुशी अपनी पत्नी को लेकर बदायूं के बिसौली का युवक अपनी ससुराल गुन्नौर के जगन्नाथपुर स्थित अपनी ससुराल के लिए निकला। रास्ते में बारिश हुई तो पत्नी के साथ रुक गया। देरी हो गई और जब ससुराल पहुंचा तो सब आग बबूला हो गए। रास्ते में क्यों रुका? देर क्यों की? कहते हुए ससुराल पक्ष ने युवक को जमकर पीट दिया। पत्नी ने भी मायके वालों का साथ दिया और युवक रोता रहा। बाद में उसने थाने आकर तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। उसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया है।यह है पूरा मामलातहरीर के अनुसार, बिसौली के गांव सिचौली के युवक रामदास ने बताया कि वह अपनी पत्नी सन्तोष कुमारी को लेकर रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी ससुराल ग्राम जगन्नाथपुर थाना गुन्नौर के निकला। सोमवार को बारिश की वजह से देरी हुई और वह 10:00 बजे ससुराल पहुंचा। वहां सबने देरी का कारण पूछा। उसने बारिश बताया। इस पर ससुर छंगे, साला नरेश व सास कैलासो देवी ने जमकर पीटा। लाठी डंडों से उसकी धुलाई की गई। तहरीर के अनुसार, उनका साथ उसकी पत्नी ने भी दे दिया जो उसके साथ ही बाइक से आई थी। तहरीर देने के दौरान उसने पुलिस को बताया कि लाठी-डंडे से मारपीट की गई। जिससे मुझे काफी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/gqtp

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल