Sunday, March 15, 2026

राजधानी के ईको गार्डन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सीएचओ का प्रदर्शन, स्वस्थ सेवाएँ प्रभावित

by Desk
0 comments

लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ईको गार्डन में धरने पर बैठे हैं। ऐसे में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उपकेंद्रों) में मिलने वाली उपचार संबंधी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएचओ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।विभिन्न मांगों को लेकर चार दिन से प्रदेश के करीब 10 हजार से अधिक सीएचओ ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सीएचओ मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मिलने वाली सुविधाएं देने, एनएचएम कार्मिकों को 10 वर्ष बाद नियमित करने, समान कार्य समान वेतन,

धरने के दौरान बेहोश हुई सीएचओ

इंको गार्डन में चल रहे धरने के दौरान सीएचओ अंजलि यादव की हालत बिगड़ गई। उसके बेहोश होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई महिला सीएचओ रोने लगीं। बेहोश अंजलि को आनन- फानन पास ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

प्रदेश में 25 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिरप्रदेश में करीब 25 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, जिसमें 17 हजार सीएचओ कार्यरत हैं। आरोग्य मंदिरों में 14 प्रकार की जाचें, 58 तरह की दवाएं दी जाती हैं। हर दिन करीब 10 हजार से अधिक मरीज देखे जाते हैं। स्थानांतरण, कैडर बनाने आदि की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर मिशन निदेशक ने आश्वासन दिया, लेकिन वे आदेश जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। ईको गार्डन में हर दिन विभिन्न जिलों से सीएचओ पहुंच रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को मिलने वाली उपचार संबंधी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/74cj

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00