Monday, March 16, 2026

हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) ने आवारा गोवंशीय पशुओ की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

by Desk
0 comments

शाहजहांपुर पुवायां: हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ की ओर से आवारा गोवंशीय पशुओं की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पुवायां को सौपा गया।जिसमें नगर पंचायत खुटार और बंडा में गौशाला का निर्माण कराया जाने समेत कई अन्य मांगे की गई। बुधवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुवायां तहसील मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सृजित निगम को सौपा। जिसमें बताया कि नगर पंचायत खुटार, बंडा और पुवायां में आवारा गोवंशीय सड़कों पर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने मांग की कि नगर पंचायत बंडा और खुटार में गौशाला का निर्माण कार्य कराया जाए। पुवायां में बनी गौशाला का विस्तार कराया जाए। आवारा गोवंश पशुओं के हमले में जिन लोगों की मृत्यु हो जाती है, उनके परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाए। मृत आवारा गोवंशीय पशुओं के शवो को दफनाने के लिए ब्लाक मुख्यालयो पर जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई जाए। घायल आवारा पशुओ का उपचार करने वाले पशुमित्रों को सरकार से मानदेय की व्यवस्था कराई जाए। जिन किसानों की फसल आवारा पशु नष्ट कर देते हैं, उन किसानों को सरकार से मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथ ही गौशाला से दूध देने वाली गाय को लाकर छोड़ देने वाले पशुपालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में की गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित मंत्री, मंत्री अजय बाजपेई, सह मंत्री राजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष शोभित तिवारी, राहुल अवस्थी, खुटार ब्लॉक संरक्षक विनोद सिंह, विधि सलाहकार आलोक शुक्ला, राहुल कुमार, राज सक्सेना, पृथ्वी सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, पवन सक्सेना, करन शुक्ला, लव भदोरिया, पुवाया ब्लॉक अध्यक्ष राघव श्रीवास्तव, रितेश मिश्रा, शशिकांत सूर्यवंशी, आलोक शुक्ला, ऋतिक मिश्रा, विशाल मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/fqsq

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00