फ्री का मच्छरदानी बांटने आए और खाली कर दिया गांव वालों के अकाउंट, साइबर अपराधियों की नई तरकीब.

दरअसल अपराधियों ने गांव के लोगों को मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगा और उनके बैंक खातों से हजारों रुपए उड़ा लिए।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक कार में चार से पांच लोग सवार होकर आए। उन सभी ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग के एक NGO से हैं।गांव के लोगों को मुफ्त में मच्छरदानी बांटने आए हैं। फ्री का नाम सुनते ही पूरा गांव मच्छरदानी लेने लगा। वह टीम सभी लोगों का आधार कार्ड नम्बर अपने रजिस्टर में अंकित कर सभी लोगों का अंगूठा का निशान लेकर चला गया।इसके बाद लोग मच्छरदानी लगाकर चैन की नींद सो गए। वहीं अगले दिन जब वे सब बैंक गये तो पता चला की इनके खाते में एक भी रुपया नहीं है। सभी गांव के लोगों के खाते से पैसा गायब हो चुका था।इस संबंध में गांव वालों ने रांगा थाना में लिखित आवेदन दिया है। मामले को लेकर साहिबगंज पुलिस अधीक्षक Amit Kumar Singh संज्ञान लेते हुए बरहरवा SDPO के नेतृत्व में एक टीम गठन कर जल्द करवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि एसे अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा। जल्द इसकी गिरफ्तारी होगी।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/9k9p

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा