प्राइवेट पार्ट में भरी कंप्रेसर पंप से हवा, आंत फटने से मौत

युवती को गोली मारने वाला निकला उसका भाई. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

यूपी के मुरादाबाद में दो भाइयों के बीच हंसी-मजाक जानलवा बन गया। एक्सपोर्ट फर्म में काम करने वाले रिश्ते के तहेरे भाई ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर पंप से हवा भर दी, जिससे उसकी आंत फट गई। गंभीर घायल युवक ने दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मां की तहरीर पर मृतक के तहेरे भाई के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ निवासी 21 वर्षीय आकाश मझोला क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था। उसी फर्म में आकाश का पड़ोसी और रिश्ते का तहेरा भाई रवि भी काम करता था। मां प्रभा देवी के अनुसार बीते रविवार दोपहर आकाश फर्म में काम कर रहा था। उसी समय आरोपी रवि ने एयर कंप्रेसर पंप की पाइप से आकाश के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी, जिससे आकाश की आंत फट गई। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। उसे गंभीर हालत में मझोला क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी हालत अचानक काफी बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर दिल्ली भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, आकाश की मां ने थाने में तहरीर दी। एसएचओ मझोला मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया है। छह भाई बहनों में सबसे छोटा था आकाश।

यह खबर भी पढ़िये : स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को पोर्न वीडियो दिखाता था टीचर; पटना के स्कूल की डर्टी पिक्चर https://jaihindmedia.in/nrqh

दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाला सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी आकाश छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। अब उसकी मौत के बाद से मां प्रभादेवी, भाई अमित, पिंटू व प्रमोद समेत भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी रवि भी आकाश के रिश्ते का तहेरा भाई था, जिसे पुलिस ने पकड़ भी लिया है। इस कारण परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/c9n8

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल