विकासखंड मुरादाबाद के सभा गार में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव आज संपन्न हुआ, यह चुनाव पूर्व की भांति 4 पदों पर कराया गया जिसमे जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रांतिय प्रतिनिधि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, चुनाव में संयुक्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, आईएसबी एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जबकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं गुप्त मतदान के द्वारा पदाधिकारी को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुना गया जिसमें
जिला अध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार सागर को 42 मत प्राप्त हुए
प्रतिद्वंदी मदनपाल सिंह को 25 मत मिले। गौरव चौहान 48 मत पाकर जिला महामंत्री बने प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में इरशाद हुसैन को 38 मत प्राप्त हुए जबकि अजय पाल सिंह को 47 मत मिलने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना और उनके प्रतिद्वंदी सुरेंद्र सिंह को 20 मतो से ही संतुष्ट होना पड़ा। चुनाव में संभल जिले से मतदान निर्वाचन अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण यादव चुनाव के अधिकारी रहे l जिला अध्यक्ष के रूप में चुने गए विनोद कुमार सागर को सभी मतदाताओं ने फूल माला डालकर उनके साथ खुशी का इजहार करते हुए जीत की बधाई देकर मुबारकबाद दी। जिलाध्यक्ष ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस चुनाव में अपना कीमती वोट देकर जिला अध्यक्ष के रूप में चुना। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ आप सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूँगा और आपकी परेशानी में आपके सुख दुख में हमेशा आपके साथ रहूंगा और आपकी हरसंभव मदद करूँगा l
