गाजियाबाद में बाप बना हैवान : बुआ ने डायल- 112 पर कॉल कर बताई शर्मसार करने वाली दास्तान, सलाखों के पीछे …

युवती को गोली मारने वाला निकला उसका भाई. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

गाजियाबाद में बड़ा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली कि पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करता है। पुलिस को कॉल करने वाली कोई और नहीं बल्कि हबस की आग में अंधे हुए इस शख्स की सगी बहन थी, जो बच्ची की पीड़ा सुन परेशान थी और उसे अत्याचारी के चंगुल से छुड़ाना चाहती थी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझा और तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। मामला लोनी थानाक्षेत्र का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लियाएसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया की एक महिला कॉलर ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी थी कि फलां शख्स अपने नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम करता है। सूचना पर लोनी थाने की पुलिस बताए गए पते पर पहुंची और बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने पिता द्वारा कई माह से दुष्कर्म किए जाने की बात रोते हुए पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। एसीपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची ने मंगलवार को अपनी पीड़ा अपनी मां और बुआ को बताई थी और उसकी बुआ ने ही डायल – 112 पर पुलिस को कॉल करके शिकायत दर्ज कराई थी।दुष्कर्मी पिता पर पॉक्सो एक्ट की कार्रवाईएसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले में पुलिस पूरी मजबूती और साक्ष्यों के साथ कार्रवाई करते हुए जल्दी ही अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी ताकि बच्ची को न्याय दिलाया जा सके। बच्ची अभी बुआ की कस्टडी में है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/qyfj

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल