Monday, March 16, 2026

लखनऊ के लुलु मॉल के सामने लड़की को बैड टच करके भागा था ये शख्स, पकड़ाया तो ये कहानी पता चली 

by Desk
0 comments

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की शहीद पथ पर एक शर्मनाक घटना सामने आई थी, जिसमें स्कूटी सवार एक युवती के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की. https://x.com/UPTakOfficial/status/1841406513824284839?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1841406513824284839%7Ctwgr%5E4c6b95c0ae724e76db3116449bb731f966adb9cf%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.uptak.in%2Fneighbouring-news%2Flucknow%2Fstory%2Fman-caught-after-bad-touching-girl-in-front-of-lulu-mall-lucknow-incident-details-revealed-3101736-2024-10-02

त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की शहीद पथ पर एक शर्मनाक घटना सामने आई थी, जिसमें स्कूटी सवार एक युवती के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की. यह घटना रविवार रात करीब 10:15 बजे की है, जब पीड़िता अपने ऑफिस से घर लौट रही थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में लखनऊ पुलिस ने एक्शन लिया है. लखनऊ पुलिस ने युवती से बैड टच के मामले में आरोपी युवक को सीतापुर से गिरफ़्तार कर लिया है.

बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक ने युवती का पीछा किया और बीच राह बैड टच करने की कोशिश की.  जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्राइवेट जॉब करती है और लखनऊ की LDA कॉलोनी में रहती है. रविवार की रात वह ऑफिस से घर लौट रही थी. जैसे ही वह लूलू मॉल के पास शहीद पथ पर पहुंची तो एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया.

घटना का वीडियो हुआ था वायरल

युवक ने चलती बाइक पर बैड टच करने की कोशिश कीय इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य बाइक सवार ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत लखनऊ के बिजनौर थाने में दर्ज कराई. पीड़िता ने शिकायत में कहा कि घटना के दौरान युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बैड टच करने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/h0qn

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00