Monday, March 16, 2026

PM मोदी के दौरे से पहले झारखंड में बम ब्लास्ट, विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ाया

by admin
0 comments

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज से बड़ी खबर आई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बम ब्लास्ट की घटना हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

झारखंड के साहिबगंज से बड़ी खबर आई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बम ब्लास्ट की घटना हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के साहिबगंज जिले के ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के घुट्टू टोला के समीप ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की आधी रात एक बम ब्लास्ट कर गया है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार बीती आधी रात अज्ञात अपराधियों ने एमजीआर रेल लाईन पोल संख्या 40/1 के रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट किया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन व एनटीपीसी अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।वहीं बम ब्लास्ट की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं इस तरह से रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट की घटना होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्र के घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर के दूर से गुजरी एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बीती रात बम विस्फ़ोट की घटना घटित हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे उधर से गुजरने के दौरान मिली।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को दी। बम विस्फोट की घटना से ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रैक से मालगाड़ी ललमटिया से फरक्का की ओर जानेवाली मालगाड़ी सुबह करीब 6 बजे गुजरने वाली थी। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के कर्मियों ने आ रही मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास रोक दिया।

एनटीपीसी के नाइट गार्ड जितेंद्र साह ने कहा कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे में ड्यूटी के दौरान टायर फटने की आवाज आने की सूचना मिली।

लेकिन सुबह ही मुंशी द्वारा पटरी में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं घटना से महज 10 फीट की दूरी पर तार भी पाया गया है। फिलहाल जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/amco

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00