जामा मस्जिद चौराहे पीपलसाना में तहफ्फूज़ ए इस्लाम कमेटी पीपलसाना ने ASP ठाकुरद्वारा को रोष प्रकट करते हुए दिया ज्ञापन

पीपलसाना मुरादाबाद: जामा मस्जिद चौराहे पीपलसाना पर “तहफ्फूज़ ए इस्लाम कमेटी पीपलसाना मुरादाबाद ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन ASP अमरजीत सिंह IPS को रोष प्रकट करते हुए दिया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि इस्लाम धर्म के मुख्य एवं आखिरी पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम हैं जिनको पूरी दुनिया के मुस्लिम अपनी जान से भी ज्यादा चाहते हैं। गाजियाबाद जिले की तहसील डासना के यति नरसिंह नंद द्वारा मोहम्मद साहब की शान में बहुत ही ज्यादा आपत्तिजनक शब्दों में तौहीन तथा बेअदबी की गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इससे भारत के मुसलमानो के दिलों को बहुत ही ज्यादा तकलीफ (ठेस ) पहुंची है तथा बहुत ही गहरा दुख पहुंचा है ज्ञापन में मांग की गई है कि यति नरसिंह नंद जिसने यह जघन्य अपराध किया है उसके विरुद्ध भारतीय संविधान के अनुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है,

य़ह ख़बर भी पढ़ें : आठ बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून! मोबाइल में युवक की चैटिंग पकड़ने पर पति ने छोड़ा https://jaihindmedia.in/urd2

ज्ञापन में शामिल होते हुए हाजी कसीम उल हक अध्यक्ष तहफ्फुज ए इस्लाम कमेटी पीपलसाना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सोशल मीडिया पर यह आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं इस्लाम के विरुद्ध संकीर्ण मानसिकता के लोग अशोभनीय टिप्पणियां करते है सामाजिक स्वार्थ बिगड़ने भावनाएं आहत कर दंगे भड़काने की साजिश करने वालो पर कठोर कार्यवाही एवं उचित धाराओं में मुकदमे दर्ज सरकार की ओर से होनी चाहिए। स मौके पर मुख्य रूप से, हाजी कसीम उल हक युवा नेता,कारी मारूफ साहब ,कारी अतीक साहब ,कारी असलम साहब ,कारी अहमद अली ,कारी सदाकत साहब,कारी शहादत साहब हाफिज आलिम साहब,मौ जीशान,नदीम गफ्फार,हाजी तय्यब मास्टर सुबहान ,फैज़ उल्लाह,रईस अहमद ,रजा जमील,फहीम एडवोकेट,आदि काफी संख्या मै लोग मोजूद रहे।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/64j5

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा