सेना के जवान ने रखी हुई थी चार पत्नियाँ, एसएसपी भी शिकायत सुनकर हुए हैरान

मेरठ. मेरठ में एक आर्मी जवान की पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन और शादियां की हैं. महिला पति एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची थी. महिला की बात सुनकर SSP विपिन ताडा भी हैरान रह गए. उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.हैदराबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने 10 सालों में 4 शादियां की हैं. यह भी कहा कि उसका मनीष हरियाणा के कुरुक्षेत्र मानेसर अरबन स्टेट का रहने वाला है. फिलहाल लद्दाख में सेना में पोस्टेड है.

यह खबर भी पढ़िये : 12 दिन में शादी 48 घंटे में तलाक लड़की ने शादी को बना दिया मज़ाक, सुहागरात पर दूल्हे के अरमान पर फेर दिया पानी। क्या है पूरी कहानी? https://jaihindmedia.in/mygi

पीड़िता ने बताया कि 2015 में मनीष से उसकी मुलाकात हैदराबाद में हुई थी. उस समय मनीष की पोस्टिंग हैदराबाद में ही थी. पहली ही मुलाकात में दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया. जल्द ही दोनों ने लव मैरिज कर ली. पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ दिनों तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में मनीष ने अपना असली रंग दिखाया और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़ता ने कहा, ‘जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मनीष ने अबॉर्शन करवा दिया. 2018 में बिना बताए फरार हो गया.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/8de7

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल