करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला कॉन्स्टेबल से रेप

कानपुर में करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला कॉन्स्टेबल को देर रात गांव के बाहर एक युवक जबरदस्ती उठाकर सुनसान खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान महिला ने विरोध किया, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया. जब उसने शोर मचाया तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह खबर भी पढ़िये: रशियन लड़की को क्यों चाहिए इंडियन लड़का ? पहले खुश हो गए मर्द, शर्तें सुन खोने लगे होश https://jaihindmedia.in/0ohu

कानपुर के सेन पश्चिम पारा इलाके की रहने वाली एक महिला हेड कांस्टेबल की अयोध्या में पोस्टिंग थी. करवाचौथ मनाने के लिए वो शनिवार को अयोध्या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी, जहां सड़क पर उतरकर उसे अपने गांव पैदल जाना था. रात का समय था, उसको पहुंचने में देर हो रही थी. सादे कपड़े में जा रही कॉन्स्टेबल को गांव से पहले ही एक युवक ने जबरदस्ती सुनसान खेत में खींच लिया. कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध, लेकिन उसने कपड़े फाड़ दिए और उसका रेप करने लगा.

सिपाही ने चबाई युवक की उंगली

इस दौरान महिला सिपाही ने विरोध करते हुए उसकी एक उंगली चबा डाली, जिसमें महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया. महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो युवक भाग गया. महिला सिपाही ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/flvx

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक विकासखंड मुरादाबाद में आयोजित

बदायूं में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की,सुसाइड की धमकी, जिद है ‘जीजा जी के भाई से करनी है शादी’…