प्राइवेट बस की टक्कर से मां बेटे की मौत व दो घायल

युवती को गोली मारने वाला निकला उसका भाई. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

मृतक अजित कुमार

*ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद की ओर जा रही प्राइवेट बस ने श्योदासपुर एवं कूरी की पुलिया के निकट गांव के पास अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे दो, बाइक सवारों को तेज गति से लापरवाही के साथ टक्कर मार दी। एक बाइक सवार मां-वेटे की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना होते बस चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया ।

मृतका: प्रकाशो देवी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबूलेंस से अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया । थाना क्षेत्र के श्योदासपुर गांव के पास शनिवार को लगभग चार बजे ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद की ओर जा रही तेजगति से प्राइवेट बस ने अनियंत्रित होकर विपरीत दिखा से आ रहे, बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में मौके पर अजीत उम्र 22 बर्ष पुत्र राजपाल व इसकी मां प्रकाशो उम्र 55 वर्ष पत्नी राजपाल निवासी हंसूपुरा थाना डिलारी की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार जावेद पुत्र गफ्फार निवासी हंसूपुरा थाना डिलारी, व फरमान पुत्र अख्लाक निवासी सिकारपुर थाना स्वार जनपद रामपुर घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी लाया गया । वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/xnp0

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल