ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय का रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल. डीएम ने लिया बड़ा एक्शन

ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश : शामली

रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय को सस्पेंड किया गया है. दरअसल, दो दिन पहले ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय का घूस मांगने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें निधि एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी और जांच में अनियमित्ता मिलने पर कार्रवाई की बात करते हुए मेडिकल संचालक पर एफआईआर कराने की धमकी दी थी.हैरानी की बात तो यह है कि महिला अफसर ने कार्रवाई ना करने की वजाय मेडिकल संचालक से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. ड्रग इंस्पेक्टर का रिश्वत मांगने का वीडियो पास मे खड़े उसके पर्सनल अस्सिटेंट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था और बाद मे इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो मे घूसखोर ड्रग इंस्पेक्टर की पूरी करतूत कैद हो गयी. वीडियो में मेडिकल संचालक 25 से 30 हजार रुपए देने की बात कहता हुआ नजर आ रहा था. लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर 50 हजार रुपए की मांग कर रही थी.जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल संचालक को कानून का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और मेडिकल संचालक के लाइसेंस को रद्द करने और उस पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देने लगी. ड्रग इंस्पेक्टर निधि ने मेडिकल संचालक को कड़े लहजे में यह भी कहा कि वो उसके साथ बनिया गिरी ना करे. दिमाग खराब करने की जरूरत नहीं है जल्द से जल्द पैसो का इंतजाम करें.जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक के मुताबिक, उसकी डिमांड को पूरा कराया गया. जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर निधि चर्चाओं में आ गयी और अब डीएम शामली अरविन्द कुमार सिंह की रिपोर्ट पर बड़ा एक्शन हुआ और महिला अफसर निधि पांडेय को निलंबित कर दिया गया है. वहीं डीएम अरविंद कुमार सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो के बाद मेरे और मेरी टीम के द्वारा जांच की गई है. जांच में महिला अफसर दोषी पाई गई. जिसके आधार पर इसे तुरंत निलंबित कर दिया गया है.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/k5uh

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल