सौतेली मां से संबंध बनाने पर तुला बेटा: पिता की मृत्यु के बाद रखने लगा गंदी नजर…लांघी हर मर्यादा

महिला का आरोप है कि सौतेला बेटा उसे एकतरफा प्यार करता है। पति की मौत के बाद वह पूरी तरह से दरिंदगी पर उतर आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह खबर भी पढ़िये न्यू ईयर पर लखनऊ के होटल में मां और 4 बहनों की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार https://jaihindmedia.in/1e81

बुलंदशहर जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता की मौत के बाद 25 वर्षीय बेटे ने अपनी ही सौतेली मां पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी उसे एकतरफा प्यार करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना से आहत पीड़ित मां ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय पश्चात उनके पति की मृत्यु हो गई ।

शादी के बाद से ही रखने लगा बुरी नजर

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनका 25 वर्षीय सौतेला बेटा उस पर बुरी नजर रखता था। गत 28 जुलाई को जब वह घर पर बैठी हुई थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और अपनी सौतेली मां को कम उम्र का हवाला देते हुए छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर उसके कपड़े तक उतार दिए। पीड़िता द्वारा विरोध करने से नाराज आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जपुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। अधिकारी उसकी जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कह रहे हैं। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानें क्या कहते हैं अधिकारी पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 76, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – गिरजा शंकर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार अनूपशहरसौतेली मां से संबंध बनाने पर तुला बेटा: पिता की मृत्यु के बाद रखने लगा गंदी नजर…लांघी हर मर्यादा

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/vh8u

Related posts

बदायूं में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की,सुसाइड की धमकी, जिद है ‘जीजा जी के भाई से करनी है शादी’…

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल

प्रेमी ने किया मेडिकल छात्रा का दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया वीडियो वायरल