रात में प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा महिला, सदमे में आया ब्वॉयफ्रेंड, घर से निकला और फिर…

बरेली में लिव-इन में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बरेली में लिव-इन में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रेमी और प्रेमिका दोनों नए साल में जनवरी के पहले ही दिन शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. खास बात यह भी है कि प्रेमी अपनी पत्नी को छोड़ चुका है तो वहीं प्रेमिका अपने पति को छोड़ चुकी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर महिला की मौत की असली वजह क्या है? घटना थाना बारादरी इलाके के सतीपुर की है.शाहजहांपुर जिले का रहने वाला शैलेंद्र कुमार बरेली में ही रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है.

यह खबर भी पढ़िये : सौतेली मां से संबंध बनाने पर तुला बेटा: पिता की मृत्यु के बाद रखने लगा गंदी नजर…लांघी हर मर्यादा https://jaihindmedia.in/vh8u

कंपनी में ही टनकपुर की रहने वाली सविता भी काम करती थी. पिछले कुछ महीनो से शैलेंद्र और सविता में दोस्ती हुई. दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों पिछले करीब दो महीने से लिव-इन में रहने लगे.प्रेमी शैलेंद्र की मानें तो नए साल में एक जनवरी को वह शादी करने वाले थे. इसके लिए दोनों ने तैयारी भी पूरी कर ली थी लेकिन कल रात अचानक सविता की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद शैलेंद्र सविता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. शैलेंद्र का कहना है कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है. वहीं सविता भी अपने पति को छोड़ चुकी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सविता के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.मृतिका बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. शाहजहांपुर के रहने वाले प्रेमी शैलेन्द्र कुमार सक्सेना ने बताया., ‘महिला मेरे साथ रह रही थी. जनवरी में हम शादी करने वाले थे. कल रात उसे रात में सांस लेने की दिक्कत हो रही थी. ऑफिस से लौटने के बाद से ही दिक्कत हो रही थी. मैंने पानी पिलाया. हाथ-पैर में मालिश की लेकिन सविता बेहोश हो गई. मैंने उसे बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.’

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/bqhp

Related posts

बदायूं में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की,सुसाइड की धमकी, जिद है ‘जीजा जी के भाई से करनी है शादी’…

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल

प्रेमी ने किया मेडिकल छात्रा का दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया वीडियो वायरल