मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की समाजवादी पार्टी से सांसद रुचि वीरा ने शाहेदीन कुरैशी के घर जाकर उसके परिजनों से मिली। रविवार रात को गोकशी के आरोप में भीड़ ने शाहेदीन कुरैशी को घेर कर कथित रूप से मार दिया। सांसद रुचि वीरा ने घटना को दुखद और शर्मनाक बताया। कहा कि मौजूदा सरकार में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं की परंपरा शुरू हुई है। इस घटना से इंसानियत और देश दोनों शर्मसार हुए हैं।
यह खबर भी पढ़िये प्रेमी ने किया मेडिकल छात्रा का दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया वीडियो वायरल https://jaihindmedia.in/3p27
दरअसल, मुरादाबाद में असालतपुरा निवासी शाहेदीन कुरैशी की बीते सप्ताह सोमवार की रात साढ़े तीन बजे भीड़ ने मंडी समिति परिसर में गोकशी करने का आरोप लगाकर पकड़कर बुरी तरह पीटा था। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के शाहेदीन कुरैशी की मौत हो गई थी। इस मामले में शाहेदीन कुरैशी के भाई मोहम्मद आलम कुरैशी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस ने अदनान नाम के एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर दावा किया था कि शाहेदीन और अदनान गोकशी करने ही गए थे। इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई थी।सांसद रुचि वीरा इंसाफ दिलाने की बात कही। सपा समेत विपक्षी दलों ने सरकार की काम करने की शैली पर सवाल उठाए थे। रविवार की रात में मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा पिटाई से मारे गए शाहेदीन कुरैशी के घर पहुंची। परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। घटना पर अफसोस जताया। मदद का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में ही मॉब लिंचिंग जैसी शर्मनाक परंपरा शुरू हुई है। कहा कि पुलिस अधिकारियों से मिलेगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएंगी। जल्द जांच पूरी कराकर घटना के लिए दोषी लोगों का पता लगवा कर कार्रवाई कराएगी।