मुरादाबाद
अपनी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कार में बैठा देख पति ने कार के आगे आकर कार को रुकवाने की कोशिश की तो कार चालक ने कार दौड़ा दी. युवक जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक गया. https://x.com/JHINDMEDIA/status/1879712712265277838
कार चालक ने युवक को पांच किलोमीटर युवक को बोनट पर लटका कर कार दौड़ाता रहा. राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर डाल दी. किसी तरह राहगीरों ने कार को रुकवाकर युवक को नीचे उतारा. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया.
मुरादाबाद जनपद बिलारी क्षेत्र में रहने वाले युवक समीर बुधवार की शाम किसी काम से कटघर थाना क्षेत्र में आया था. तभी उसने देखा की उसकी पत्नी गुलबानो एक कार में किसी युवक के साथ बैठी हुई है. वह तुरंत कार के आगे आकर कार को रुकवाने लगा, लेकिन कार चालक माहिर ने कार चला दी कार के आगे खड़ा समीर कार रोकने के लिए कार के बोनट पर लेट गया. माहिर ने कार रोकने की जगह कार को मुरादाबाद आगरा हाइवे की तरफ दौड़ा दी. कार के बोनट पर समीर को लटकाकर पांच किलोमीटर तक कार चलता रहा. हाइवे पर राहगीरों ने भी कार रुकवाने की कोशिश की लेकिन कार चालक माहिर ने कार नहीं रोकी. पत्नीगुलबानो ने भी एक बार भी कार रोकने के लिए नहीं कहा. पांच किलोमीटर आने के बाद जब ट्रेफिक जाम लगने की वजह से कार रुकी तो पीछे से आ रहे राहगीरों ने तुरंत कार को घेर लिया और युवक को कार के बोनट से समीर को उतारा. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी राहगीर ने सोशल मिडिया पर वायरल कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया हैं.
दरसल बिलारी के रहने वाले युवक समीर की शादी पड़ोस के ही गांव की युवती गुलबानो से हुई थी. शादी के बाद पति पत्नी में किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होने लगा इसके बाद से पति पत्नी अलग रहने लगे.
मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक व्यक्ति उसकी पत्नी को गाड़ी में बैठकर ले जा रहा था, जब उसको रोकने की कोशिश की उसने बोनट पर लटका कर उसे घुमाया. जब गाड़ी रुकी तो महिला उसमें से उतर कर चली गई. फिलहाल, केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.