मुरादाबाद-बिजनौर की फर्मों में एसआईबी का छापा, अधिकारियों ने एक करोड़ नौ लाख रुपये जमा कराए

स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की कई टीमों ने एक साथ मुरादाबाद और बिजनौर में छापामार कार्रवाई की। बोगस बिलिंग पर आईटीसी क्लेम करने वाले फर्म मालिकों ने खरीद के अनुरूप कम बिक्री दर्शाई थी।

रात तक रिकॉर्ड खंगालने के बाद फर्म संचालकों से अधिकारियों ने एक करोड़ नौ लाख रुपये जमा कराए हैं। टीम जांच के सभी प्रपत्र अपने साथ ले आई है। इसमें कई करोड़ के करापवंचन की संभावना है।डाटा एनालिसिस कर रही है टीममंडल में करापवंचकों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अनुसंधान शाखा की टीम डाटा एनालिसिस कर रही है। मुरादाबाद जोन अपर आयुक्त ग्रेड वन आरएस द्विवेदी, अपर आयुक्त (प्रशासनिक राज्यकर मुरादाबाद जोन) आरए सेठ ने मुरादाबाद स्थित मेंथा एवं निर्यातक फर्म की जांच कराई।

फर्म का डाटा एनालिसिस करने पर पता चला कि व्यापारी द्वारा बोगस खरीद करते हुए आईटीसी क्लेम की गई है। खरीद के अनुरूप बिक्री कम दिखाई गई। कैश के रूप में नकद रुपया जमा कराया जा रहा है।

टैक्स चोरी करने वालों का डाटा खंगाला जा रहा है। गुरुवार को मुरादाबाद-बिजनौर में हुई एसआईबी की कार्रवाई में एक करोड़ नौ लाख रुपये जमा कराए गए हैं।-आरए सेठ, अपर आयुक्त (प्रशासनिक राज्यकर मुरादाबाद जोन)

बिजनौर की आईटीसी कंपनी के माल के लिए अधिकृत एक अन्य फर्म का डाटा खंगालने पर पता चला व्यापारी द्वारा माल की लगातार बिक्री की जा रही है, लेकिन टर्नओवर बहुत कम दिखाया जा रहा था।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/n11s

Related posts

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक विकासखंड मुरादाबाद में आयोजित

10 रुपये का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी, TRAI के नए नियम से करोड़ों मोबाइल यूजर्स की होगी मौज

करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला कॉन्स्टेबल से रेप