“5 साल का प्यार, निकाह के सिर्फ 9 दिन बाद पत्नी को लाठियों-तमंचे दिखाकर ले गए परिजन ससुराल में पूरे परिवार से मारपीट और तोड़फोड़

मुरादाबाद / डिलारी पीड़ित अरवाज पुत्र समसूद्दीन, निवासी गानपुर सावित थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके गांव की रहने वाली सिमरन पुत्री इन्तजार अली के साथ लगभग 5 वर्ष से उनका प्रेम संबंध चल रहा था। दिनांक 2 मई 2026 को दोनों वयस्क होने के कारण अपनी मर्जी से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार गांव में निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे थे।परंतु सिमरन के परिजन इस निकाह से नाखुश थे। दिनांक 11 मई 2026 को शाम करीब 5 बजे जब घर में शादी का माहौल था, उस समय अरवाज की पत्नी सिमरन, उनके भाई रियाज व फराज, माता आयशा और पिता समसूद्दीन घर पर मौजूद थे। इसी दौरान सिमरन के पिता इन्तजार अली पुत्र इलियास, उनके पुत्र समीर, रहमत अली पुत्र इलियास, इसरार पुत्र इलियास, झाशन पुत्र इसशाद तथा अन्य 3-4 साथी निवासी मानपुर अचानक उनके घर में घुस आए।घुसते ही उन्होंने लाठियों, डंडों और रॉड्स से घर के सभी सदस्यों को बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। घर में तोड़फोड़ भी की गई, जिसमें कमरे का बॉक्स और LED टीवी भी तोड़ दिया गया। जब वे सिमरन को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे तो अरवाज के परिजनों ने विरोध किया। इसके जवाब में उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अंत में वे सिमरन को जबरदस्ती उठाकर तमंचे लहराते हुए भाग गए। शोर सुनकर और फोन पर सूचना मिलने पर अरवाज भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी लोग भाग चुके थे। उन्होंने घटनास्थल पर 2 मोटरसाइकिल छोड़ दी हैं। पीड़ित को आशंका है कि उनके परिजन दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और सिमरन के साथ कोई अनहोनी घटना घटित न कर दें। अरवाज ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/i7uo

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल