जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मूढ़ापांडे स्थित सीएचसी का किया निरीक्षण, देखिए क्या मिला?

मुरादाबाद: जिलाधिकारी अनुज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव ने विकासखंड मूढ़ा पांडे क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी मूढ़ापांडे स्थित सीएचसी का निरीक्षण करते हुए

परिसर के बाहर साफ सफाई बेहतर नहीं होने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अभियान चलाकर स्वास्थ्य केंद्र के आसपास साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं

यह खबर भी पढ़ें मौत से जूझ रहा था पति…..चलती एम्बुलेंस में महिला के साथ रेप की कोशिश https://jaihindmedia.in/u6rf

जिलाधिकारी ने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली नियमित विजिट के बारे में पूछा।ओपीडी पंजिका के अवलोकन के दौरान उन्होंने पाया कि निरीक्षण के दौरान तक 231 ओपीडी पंजीकृत हुई थी। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति और पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने वाले मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की व्यवस्था के बारे में भी चिकित्सा अधीक्षक मोहम्मद अशरफ से जानकारी प्राप्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर मिली।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/9b0s

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा