भीषण सड़क हादसा, अर्टिगा कार ट्रक में घुसी,4 व्यापारी दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर आर्टिका कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार ट्रक के नीचे घुस गई, जिससे कार सवार चार व्यापारी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह कर कार को ट्रक के नीचे से निकलवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीa दो घायलों को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। अलीगढ़ जनपद के गांव गोंडा निवासी साथ दोस्त उत्तराखंड के ओली घूमने के लिए अर्टिगा कार से सवार होकर जा रहे थे। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 4 बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पंचेडा ओवरब्रिज पर उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रक में जा घुसी। हादसे में जुगल पुत्र ललित कुमार (28), भोला पुत्र महेंद्र पाल (30),गिरिन पुत्र शिवचरण (42) ,राहुल पुत्र बृजवीर ( 38) निवासीगण गोंडा जनपद अलीगढ़ की मोके पर मौत हो गई। हादसे मांगेराम, बबलू पुत्र ओमप्रकाश (34) निवासी गोंडा जनपद अलीगढ़ व राजू निवासी रतनपुर खीरी थाना खैर अलीगढ़ घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। घायल राजू व मांगेराम को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/uk3s

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा