दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर क्यों करता था पति ?पत्नी नहीं मानी तो कर दी हत्या, फिर कैसे खुला राज?

युवती को गोली मारने वाला निकला उसका भाई. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ये दोनों गंगनाला गांव में शरणा बसम्मा के घर गए। डिनर के बाद सोने के लिए घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। इस दौरान भीमन्ना ने अपनी पत्नी को दूसरे आदमियों के साथ सोने के लिए कहा ताकि उनका बच्चा हो सके।’

कर्नाटक में 32 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपनी वाइफ को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने दूसरे आदमियों के साथ सोने से इनकार कर दिया। यह भी सामने आया है कि उसने इन लोगों से पैसे उधार लिए थे। आरोपी की पहचान भीमन्ना के तौर पर हुई है जो कि मजदूरी करता था। 25 वर्षीय उसकी पत्नी का नाम शरणा बसम्मा था। यह घटना 25 जुलाई को यादगीर जिले के शाहपुर तालुका में हुई। मगर, पुलिस ने उसे हाल ही में गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ के आधार पर कई जानकारियां सामने आई हैं।

इस खबर को भी पढ़ें https://jaihindmedia.in/0x22

दरअसल, इस घटना को लेकर केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट सामने आई है। इससे पता चला कि महिला का गला घोंटा गया था। भीमन्ना ने दावा किया कि वह नपुंसक है। इसलिए वह अपनी पत्नी को बार-बार दूसरे पुरुषों के साथ सोने के लिए कहता था ताकि उन्हें बच्चा हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया, ’25 जुलाई को ये दोनों गंगनाला गांव में शरणा बसम्मा के घर गए। डिनर के बाद दोनों सोने के लिए घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। इस दौरान भीमन्ना ने अपनी पत्नी को दूसरे आदमियों के साथ सोने के लिए कहा ताकि उनका बच्चा हो सके। यह सुनकर बसम्मा गुस्सा गई और उसने कहा कि वह ऐसा कभी नहीं करेगी। उसने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत करने की धमकी भी दी।’

जानिए कैसे खुला भेद

रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी की ये बातें सुनकर भीमन्ना भड़क गया और अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने अपने ससुराल वालों को फोन किया और कहा कि बसम्मा कुछ बोल नहीं रही है। ऐसा लगता है कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस को अस्पताल की ओर से बताया गया कि बसम्मा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। यह जानने के बाद भी महिला के माता-पिता ने भीमन्ना के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई क्योंकि वे उसे निर्दोष मानते थे। मगर, CFSL रिपोर्ट के सामने आते ही सारा भेद खुल गया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/unlr

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल