शादी के 40 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, पति की ‘गंदी’ आदत से परेशान पहुंची पुलिस के पास..

शादी के 40 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, पति की ‘गंदी’ आदत से परेशान हो पहुंची पुलिस के पास.. नहाने क़ी बजाय गंगा जल छिड़क चला लेता है काम आगरा में नहाने के बजाय शरीर पर गंगाजल के छींटे मारना पति के लिए मुसीबत का कारण बन गया। सफाई पसंद पत्नी ने पति को नहाने के लिए कहा तो उसने अनसुना कर दिया। काफी प्रयास के बाद पति 40 दिन में सिर्फ छह बार नहाया तो पत्नी पति की गंदी आदत से परेशान होकर मायके चली गई। पत्नी शादी के 40 दिन बाद ही पति से तलाक लेने पर अड़ गई। पत्नी का कहना था कि वह ऐसे गंदगी पसंद पति के साथ जीवन नहीं बिता सकती, जो सप्ताह में एक बार ही नहाता हो।गंगाजल के छींटे मारकर चलाता था काम…दंपती की शादी आठ महीने पहले हुई है। पति कथा वाचक और पूजापाठ कराने का काम करता है। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि वह शादी होकर ससुराल पहुंची। पति एक सप्ताह तक नहीं नहाया, शुरुआत में उसने ध्यान नहीं दिया।पति की नहाने की आदत में सुधार नहीं होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के पास गया ताे वह भी हैरान रह गए। मगर, जब एक सप्ताह से ऊपर निकल गया ताे उसने पति को नहाने के लिए टोका। वह टालमटोल करने लगा। खुद पर गंगाजल के छींटे मारकर पूजापाठ कर काम पर चला जाता था। नहाने के लिए कहने पर बनाता था बहाना….पत्नी साेमवार का व्रत रखती थी। पति सोमवार को पिता की मृत्यु होने की बोलकर व्रत रखने से मना करने लगा। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नियमित नहाने को राजी नहीं था। कभी पानी ठंडा बता देता तो कभी कोई और बहाना बना देता था। साभार : जागरण

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/vkak

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा