मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग किया जाएगा गड्ढों से मुक्त, बिना रुकावट के कर पाएंगे सफर

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग किया जाएगा गड्ढों से मुक्त, बिना रुकावट के कर पाएंगे सफर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर अब आपको गड्ढे नजर नहीं आएंगे। लोगों को इस पर सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आने वाले समय में आपको इस राजमार्ग पर सफर के दौरान सड़क के गड्ढे परेशान नहीं करेंगे। NHAI ने उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा राजमार्ग के गड्ढों को भरने के लिए पौने चार करोड़ रुपये दिए हैं। एक महीने में, फोरलेन का ठेकेदार इस मार्ग के गड्ढों को भरने के साथ पैचवर्क भी करेगा। रास्ते की मरम्मत पूरी होने के बाद एनएचएआई उसे लोक निर्माण विभाग को बनाने के लिए सौंप देगी।

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए नैनीताल और उत्तराखंड जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आठ महीने से लोगों को चलना मुश्किल हो गया है क्योंकि इस मार्ग पर कदम-कदम पर गहरे गड्ढे हैं। इस सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण कई हादसे भी हुए, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मार्ग की मरम्मत के लिए लोगों ने कई बार आवाज उठाई थी। यह भी पिछले डीएम ने किया था, लेकिन NHAI के अधिकारियों ने कहा कि बजट फोरलेन के निर्माण के लिए है, इसलिए बात टाल दी गई। पुरानी सड़क को धन नहीं मिलेगा। 

यह खबर भी पढ़िए : पांच बच्चों की मां बॉयफ्रेंड संग भागी, पुलिस ने पति से मांगी तस्वीर तो बोला तस्वीर तो नहीं है https://jaihindmedia.in/hpou

सड़क की मरम्मत की कार्यवाही शुरू

लोगों की समस्याओं को देखते हुए जर्जर मार्ग को लेकर अभियान शुरू किया गया। यह जानकर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने एक बैठक बुलाई और एनएचएआई के अधिकारियों को मार्ग की मरम्मत कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। नतीजतन, NHAI के अभियंता की देखरेख में ठेकेदार ने ठाकुरद्वारा बस स्टैंड और भोजपुर के सिंघावली में गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत की कार्यवाही शुरू की। रास्ते की मरम्मत करने के लिए पांच मशीनें लगाई गईं, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण काम बंद कर दिया गया। पड़ताल से पता चला कि मार्ग पर पैचवर्क करने और गड्ढों को भरने के लिए आवश्यक धन नहीं मिला था।  ठेकेदार ने इसलिए हाथ खड़े कर दिया।

NHAI के पीडी अरविंद कुमार ने इस मामले में जिले के अधिकारियों के सामने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मार्ग की मरम्मत करने की मांग की. लेकिन अधिशासी अभियंता ने कहा कि गड्ढों को भरने और पैचवर्क करने के बाद विभाग यह काम करेगा। क्योंकि सड़क बनाने और टेंडर करने में दो महीने लगेंगे। इस बीच, अधिक गड्ढे होने पर जनता लोक निर्माण विभाग से संपर्क करेगी।

NHAI PD के प्रयासों का परिणाम

NHAI के पीडी अरविंद कुमार ने विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा, जिसमें मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए तीन करोड़ 72 लाख रुपये की अनुमति दी गई। उनका कहना था कि फोरलेन का काम करने वाली कंपनी इस काम करेगी। मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। लोनिवि इसके बाद सड़क बनाएगा।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/f3t2

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा