
TRAI ने देश के 120 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स के लिए नए नियमों की घोषणा की है, जिसमें 10 रुपये का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी समेत कई फैसले लिए गए हैं। साथ ही, डुअल सिम कार्ड रखने वाले यूजर्स के लिए वॉइस ओनली प्लान जारी करना अनिवार्य कर दिया है। Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL को TRAI की इस नई गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा। ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम में बारहवां संशोधन करते हुए यूजर्स के हित में कई फैसले लिए हैं। दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर कुछ महीने पहले ही सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की थी। नई गाइडलांस से जुड़े नियम जनवरी के दूसरे सप्ताह में लागू किए जा सकते हैं।

TRAI के नए नियम
120 करोड़ यूजर्स को फायदा
जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान महंगा करने के बाद से दो सिम रखने वाले और फीचर फोन रखने वाले यूजर्स को अपना सिम एक्टिव रखने के लिए महंगा रिचार्ज कराना पड़ रहा है। दूरसंचार नियामक ने यूजर्स की परेशानी को समझते हुए अब केवल वॉइस और SMS सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को राहत दी है। टेलीकॉम कंपनियों इन यूजर्स के लिए अब सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च कर सकती हैं। https://x.com/TRAI/status/1871534130175086906?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1871534130175086906%7Ctwgr%5E0239849e543f90581fc339c9279cf2e31680aad0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-1061319196297552773.ampproject.net%2F2410292120000%2Fframe.html
