Sunday, March 15, 2026

न्यू ईयर पर लखनऊ के होटल में मां और 4 बहनों की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ने थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में अपनी मां और चार बहनों की हत्या के आरोप में 24 वर्षीय अरशद को गिरफ्तार किया है

by Desk
0 comments
आरोपी युवक का ताला लगा घर – फोटो 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल खेला गया। लखनऊ के एक होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। हत्या करने वाला परिवार का ही शख्स है। एक 24 साल के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार डाला। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सकते में हैं। सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 

जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़।

बेटे ने होटल में खेला खूनी खेल
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के अरशद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, लाशों से कलाई और गर्दन पर पतले धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। https://x.com/lkopolice/status/1874296009477808173

आरोपी का फोटो

पारिवारिक विवाद में परिवार को मार डाला
बताया गया है कि अरशद अपने पिता, मां आस्मा और चार बहन आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के साथ लखनऊ के नाका थाना इलाके के होटल शरनजीत में रुका हुआ था। अरशद ने देर रात में पारिवारिक विवाद में सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया। पिता कहां है, उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वहीं, आगरा में उसके पड़ोसी इस हत्याकांड की कुछ स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद अरशद के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
लखनऊ पुलिस की शुरूआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आगरा के इस परिवार की इस तरह हुई हत्या से इस्लाम नगर में नव वर्ष का जश्न भी फीका पड़ गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

12 दिन पहले घर से गया था परिवार
पड़ोसियों के अनुसार अरशद दिल्ली वाले के नाम से मशहूर है। उसकी बहन और मां भी किसी से मतलब नहीं रखती थीं। बताया जा रहा है कि यह परिवार 12 दिन पहले घर से गया था। दो-दो महीने के लिए पूरा परिवार कहीं भी गायब हो जाता था। वैसे अरशद के काम के बारे में किसी को भी स्पष्ट पता नहीं है, लेकिन वो शुरूआत में फेरी लगाने का काम करता था। उसके बाद में उसने वो काम भी छोड़ दिया। अरशद के बारे में चर्चा तो ये भी है कि पूर्व में उसने अपनी एक बेटी को मार डाला था। उसकी पत्नी कहां गई, किसी को जानकारी नहीं है। मोहल्ले के लोग भी उसके अजीबो गरीब व्यवहार के चलते उससे कम ही बातचीत करते थे।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/1e81

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00