रआगरा में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक पत्नी की रात भर इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करने की आदत ने उसके पति को परेशान कर दिया था। पति ने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई जहां काउंसलर के समझाने पर पत्नी ने रात में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चैटिंग नहीं करने का वादा किया और दंपती में राजीनामा हो सका।आगरा। पत्नी इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर रात भर चैटिंग करती थी।
यह खबर भी पढ़िये रात में प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा महिला, सदमे में आया ब्वॉयफ्रेंड, घर से निकला और फिर… https://jaihindmedia.in/bqhp
पति परेशान होकर यदि कमरे से बाहर चला जाए तो कमरे का दरवाजा बंद कर लेती थी। रात भर कुंडी नहीं खोलती थी, जिससे पति को घरवालों के सामने शर्मसार होना पड़ता था। शादी के आठ महीने बाद भी पत्नी के व्यवहार में बदलाव नहीं आया तो मामला पुलिस परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया।यह है पूरा मामलापति ने काउंसलर को बताया कि पत्नी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स और मित्र हैं। वह सभी फैंस से बात करती है, मगर उसके लिए समय नहीं है। पत्नी को कई बार समझाया कि रात में चैटिंग न करे। हर बार वादा करके उसे तोड़ देती है, जिससे घरवाले भी अब उसे ताना मारने लगे हैं। काउंसलर के समझाने पर पत्नी ने रात में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चैटिंग नहीं करने का वादा किया, जिसके बाद दंपती में राजीनामा हो सका। परिवार परामर्श केंद्र की नोडल अधिकारी पूनम सिरोही ने बताया कि गुरुवार को काउंसलिंग के बाद चार दंपतियों में सुलह हो गई।