चाइनीज मांझे से गला कटने से बाइक सवार सिपाही की मौत

 उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां चाइनीज मांझे से गला कटने से बाइक सवार सिपाही बुरी तरह घायल हो गया है। जिन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सिपाही अमरोहा जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही शाहरुख हसन आज शनिवार दोपहर लगभग 12:15 बजे बाइक से राजघाट चौकी की ओर से बरेली मोड़ जा रहा था। अजीजगंज में दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने अचानक चाइनीज मांझा शाहरुख के गले में कस गया। गला कटने से वह बाइक से गिरकर छटपटाने लगा। गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। बाइक और सड़क खून से लाल हो गई। आसपास के लोग दौड़कर आ गए और सिपाही को ई-रिक्शे से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

फिलहाल, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद इसकी बिक्री हो रही है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/3wa4

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल