क्षेत्र में आए दिन हो रहीं हैँ चोरियाँ, खुलासा करने में पुलिस साबित हो रही नाकाम

मुरादाबाद भगतपुर:: चौकी मानपुर क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है चंद दिनों में बहुत सी चोरी की घटनाएं सामने आई है। अफसोस की बात यह है कि अभी तक किसी भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। हद तो तब हो गई जब शनिवार की शाम चौकी के नजदीक हाईवे पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सलीम पुत्र मियां जान निवासी ग्राम पंचायत मालवाड़ा उर्फ मानपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है। कि वह प्राइवेट बस का ड्राइवर है और वह ड्राइवरी करने बाहर गया था रात के समय घर पर पत्नी खैरुल निशा पुत्री निखत एवं जवा एवं जेबा घर पर थी शाम को करीब 7:30 बजे के आसपास मेरी पत्नी एवं मेरी दोनों पुत्रीया ज्यादा गर्मी होने के कारण छत पर थी। तभी मेरे घर में कोई अज्ञात व्यक्ति घुस गया और अलमारी में रखे पचास हजार रुपए एवं रूपों की गुल्लक तथा दो पाजेब चांदी की सोने के दो कुंडल दो जोड़ी सोने की नोज पिन रखी थी निकाल कर ले गए। घर से बाहर जाते समय मेरी पुत्री निखत ने देखा कि बाजार की तरफ वाले दरवाजे से एक व्यक्ति काला दुपट्टा मुंह से लपेटे हुए भाग रहा था तब मेरी पुत्री एवं पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया तो वह रोड पार बाग की तरफ भाग गया। जब मैं घर आया तब मुझे गाँव के लोगों एवं परिवार वालों ने बताया तब मुझे जानकारी हुई । इस संबंध में मानपुर पुलिस चौकी पर पीड़ित ने तहरीर देकर चोरों को पकड़ने एवं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/aym4

Related posts

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: NIA के डिप्टी SP की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा