ठाकुरद्वारा के दो युवकों की डंपर में करंट उतरने से मौत परिवारों में कोहराम

युवती को गोली मारने वाला निकला उसका भाई. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

बिजनौर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक

ठाकुरद्वारा: शरीफ नगर निवासी दो युवकों की जनपद बिजनौर के नूरपुर में डंपर से रेत उतारते समय विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। दोनों सोमवार की सुबह करीब सात बजे वहां डंपर से रेत उतार रहे थे तभी यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि डंपर के पिछले हिस्से को उठाने के दौरान वह बिजली के तारों से टकरा गया। इससे दोनों की मौत हो गई।उनकी पहचान सुहैल (22) पुत्र मोहम्मद शाहिर और सैफुल (30) पुत्र तस्लीम है। मोहम्मद सुहेल डंपर मलिक का बेटा है। सैफुल मजदूरी करता था।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/bp47

Related posts

सही से हो सड़क की मरम्मत नहीं तो सरकार खुदवा दे और गड्ढे, ग्रामीणों की माँग और प्रदर्शन

रामगंगा पुल पर दो माह बंद रहेगा यातायात, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे , रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत

पत्नी को प्रेमी के साथ कार में देख, रोकने के लिए चलती कार के बोनट पर 5 किलोमीटर तक लटका रहा पति ; वीडियो वायरल