Sunday, May 31, 2026

नाराज होकर लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 4 घंटे में सही सलामत ढूँढा

by Desk
0 comments

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की कुन्दरकी थाना पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक बड़ा सरहानीय कार्य किया है। पुलिस ने घर से नाराज होकर लापता हुई एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को महज 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सही-सलामत मिलने पर परिवार में छाई मायूसी खुशियों में बदल गई और उन्होंने मुरादाबाद पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया।मामला शनिवार, 30 मई का है, जब कुन्दरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 8 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है और काफी तलाश के बाद भी वापस नहीं लौटी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0-127/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुरादाबाद के निर्देशन, एसपी ग्रामीण के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी बिलारी के पर्यवेक्षण में बच्ची की शीघ्र बरामदगी के लिए तत्काल 6 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बच्ची का फोटो और हुलिया प्रसारित कर व्यापक तलाश अभियान शुरू किया।सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस लगातार बच्ची की लोकेशन को ट्रैक कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि बच्ची बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सहसपुर में देखी गई है। सूचना मिलते ही कुन्दरकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया। जांच में सामने आया कि बच्ची किसी बात से नाराज होकर अपने गांव तख्तपुर से पैदल चलते हुए सहसपुर पहुंच गई थी। पुलिस ने महज 4 घंटे में कागजी कार्रवाई और तलाश पूरी कर बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/imfm

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00