Saturday, June 13, 2026

मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

by Desk
0 comments
Read more: मुरादाबाद में सनसनी: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मरने से पहले कहा— ‘तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा’

https://twitter.com/JHINDMEDIA/status/2061068136309473463?s=20

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां फरहत नाम के एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वहां कुछ बच्चे भी मौजूद थे, जो इस खौफनाक मंजर के गवाह बने। युवक के इस आत्मघाती कदम से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मच गया है।आत्महत्या करने से ठीक पहले फरहत ने एक भावुक और चेतावनी भरा संदेश छोड़ा। उसने कहा, “हेलो, मैं यह आपके पास सबूत छोड़कर जा रहा हूं। मेरे बाद लोग बहुत परेशानी बताएंगे, लेकिन यह सब मेरी गलती है। मेरे घर वालों को इसके लिए परेशान ना किया जाए।” उसने अपने दिल के दर्द और आक्रोश को बयां करते हुए आगे कहा, “तेरा हिसाब ऊपर वाला करेगा। जिसने भी मेरा दिल दुखाया है, उससे अब हश्र (कयामत के दिन) में मुलाकात होगी।”सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन कारणों का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस मानसिक तनाव या प्रताड़ना के चलते फरहत को ऐसा घातक कदम उठाना पड़ा और वह कौन शख्स है जिसकी तरफ उसने अपने आखिरी संदेश में इशारा किया है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/9b3c

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00