
ठाकुरद्वारा: शरीफ नगर निवासी दो युवकों की जनपद बिजनौर के नूरपुर में डंपर से रेत उतारते समय विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। दोनों सोमवार की सुबह करीब सात बजे वहां डंपर से रेत उतार रहे थे तभी यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि डंपर के पिछले हिस्से को उठाने के दौरान वह बिजली के तारों से टकरा गया। इससे दोनों की मौत हो गई।उनकी पहचान सुहैल (22) पुत्र मोहम्मद शाहिर और सैफुल (30) पुत्र तस्लीम है। मोहम्मद सुहेल डंपर मलिक का बेटा है। सैफुल मजदूरी करता था।
