Sunday, March 15, 2026

बीच रोड पर बेटी को काट डाला और फिर घंटों तक लाश के पास बैठा रहा

by Desk
0 comments
मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. हत्या के दौरान वह इतना गुस्से में था कि घटना के बाद भी शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.जनपद बहराइच में प्रेम प्रसंग के शक में एक पिता ने 17 वर्षीय बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पिता लड़की के शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

मौके से पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है. जनपद बहराइच के मोतीपुर थाना के लक्ष्मनपुर मटेही गांव के मजरा निबिया के रहने वाले नईम अपनी 17 वर्षीय बेटी के प्रेम-प्रसंग को लेकर अक्सर परेशान रहता था. बेटी का प्रेम प्रसंग गांव के ही लड़के से चल रहा था. पहले अपने प्रेमी के साथ दो बार भाग चुकी थी जिसको लेकर नईम चिंतित था. नईम ने दो अलग-अलग पुलिस थानों मोतीपुर और नानपारा कोतवाली में बेटी के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को जेल भी भेजा था.सोमवार सुबह जब नईम ने बेटी को गांव के एक लड़के के साथ बात करते देखा तो उसका सब्र टूट गया और खौफनाक कदम उठा लिया. नईम ने घर के बाहर अपनी बेटी की हत्या कर दी. नईम के अंदर इतना गुस्सा भरा था कि वह घटना करने के बाद भी शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता नईम को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाअधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया. मृतिका की मां के बयान दर्ज किए. वह घटना के दौरान अपने मायके में थी.

ग्रामीण एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया, ‘आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी दो बार घर से भाग चुकी थी. पिता को शक था कि उसकी बेटी फिर से भाग सकती है. इसी आशंका के चलते उसने बेटी की हत्या कर दी.’

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/92v1

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00