Monday, March 16, 2026

ऐक्टिव प्रेस क्लब ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में मुख्यमंत्री महोदय संबोधित ज्ञापन एसडीएम ठाकुरद्वारा को सौंपा

by Desk
0 comments

उत्तर प्रदेश में पत्रकार की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को सम्मान देने व बिना जांच किए झूठे मुकदमें न लिखे जाने के निर्देश प्रशासन को दे रखे है। मुख्यमंत्री के आदेशो को दरकिनारे करते हुए उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी की तहसील मुसाफिरखाना की एसडीएम द्वाराा महिला पत्रकार जब उनके कार्यालय पहुँची तो महिला पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश की प्रति

वहीं जोनपुर में भी दो पुलिस कर्मियों द्वारा पत्रकार के घर में हमला कर पत्रकारो को बुरी तरह मारा पीटा और उल्टा पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री से भ्रष्टाचार पर चैनल के पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर आग बबूला होना और तींखी नोंक झोंक की है। प्रदेश के थाना सुरेरी के ग्राम सभा जगदीशपुर में डायल 112 पुलिस द्वारा अखबार के पत्रकार के साथ नेम प्लेट ना होने पर जानकारी की तो पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारा गया। आपसे निवेद है कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते उत्पीड़न में तत्काल प्रभाव से अंकुश लगााया जाए, अन्यथा एक्टिव प्रेस क्लब पत्रकार आंदोलन को बाध्या होंगे

ऐक्टिव प्रेस क्लब ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष सतीश चौधरी सदस्यों को संबोधित करते हुए

हमारी निम्न मांगे है1-अमेठी की तहसील मुसाफिरखाना की एसडीएम को तत्काल से बर्खास्त किया जाए। 2-थाना सुरेरी में तीन पत्रकारों के साथ मारपीट करने वालें डायल 112 पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। 3-जौनपुर में पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले पुलिस को कर्मियों को संस्पेंड किया जाए। 4- चैनल के पत्रकार के साथ भ्रष्टाचार जानकारी करने पर की भड़कने वाले मंत्री को बर्खास्त कर संपत्ति की जांच की जाए। समस्त पत्रकारगण एक्टिव प्रेस क्लब ठाकुरद्वारा मुरादाबाद

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/820m

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00