Sunday, March 15, 2026

एक घर से उठे 16 जनाजे सड़क दुर्घटना में 17 की मौत पूरे गाँव में मातम का माहौल

by Desk
0 comments

आगरा : हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 16 और 1 अन्य मिलाकर 17 लोगों की मौत हो गई।

शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए अगल-बगल बनाई गई कब्रें।

वहीं, 10 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में 6 बच्चे, 7 पुरुष, 4 महिलाएं हैं। हादसा हाथरस में मीतई के पास हुआ। मरने वालों में 16 लोग आगरा के खंदौली में सेमरा के रहने वाले थे। वहीं, एक फिरोजाबाद में दीदामई का रहने वाला था। आगरा में सेमरा गांव के मोहल्ला कारू में शुक्रवार देर रात एंबुलेंस से सभी 16 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद लाए गए तो मातम मच गया।

एक साथ पूरे परिवार की मौत और लाशों को देखकर एक महिला बेहोश हो गई।

पूरा गांव रो पड़ा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साथ एक परिवार से 16 जनाजे उठेंगे। सभी लोग शनिवार दोपहर सुपुर्द-ए-खाक किए गए।तसवीरें एक साथ पूरे परिवार की मौत और लाशों को देखकर एक महिला बेहोश हो गई।5 भाइयों के परिवार में सिर्फ सोनू घर रुका था सेमरा के रहने वाले बेदरिया खां की बेटी असगरिया की दादी सास के चालीसवें में पूरा परिवार शुक्रवार दोपहर 1 बजे सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंदखेड़ा गया था। बेदरिया खां और उनके चार भाइयों मुन्ना खां, चुन्नासी खां, नूर मोहम्मद और लतीफ के बेटे अलग-अलग घर बनाकर रहते हैं। मोहल्ले में उनके परिवार के कुछ और घर हैं।

गांव के लोगों की भीड़ लगी है। सभी गमजदा हैं। परिवार और रिश्तेदारों को ढांढ़स बंधाते रहे।

5 भाइयों के बेटे, बहू, पौत्र और बेटियां सभी मुकुंदखेड़ा चालीसवें में गए थे। परिवार के 20 से ज्यादा लोगों में केवल बेदरिया खां का बेटा सोनू घर पर रुका था। लतीफ ने शाम 6 बजे फोन कर सोनू को बताया- हाथरस में हादसा हो गया। दो-चार को छोड़कर सभी मारे गए। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई।

इरशाद को मैक्स में खींच लाई मौत बेदरिया खां का बेटा इरशाद फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। वो शुक्रवार दोपहर को घर देर से पहुंचा था। तब तक टाटा मैजिक निकल चुकी थी।

इसलिए वह अपनी बाइक से ही पत्नी आविदा और छह माह के बेटे आरिफ को लेकर मुकुंदखेड़ा के लिए चला गया। वहां चालीसवें में शामिल होने के बाद वह घर लौटने को तैयार हुआ, तब पता चला कि पिता बेदरिया खां को मुकुंदखेड़ा में रात रुकनी है। इसलिए वह पिता के लिए अपनी बाइक छोड़कर पत्नी और बेटे के साथ टाटा मैजिक में ही बैठ गया। हादसे में इरशाद की मौत हो गई, जबकि पत्नी आविदा और आरिफ की हालत गंभीर है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/h3sl

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00