Sunday, March 15, 2026

दरोगा बोला ‘फोटो वायरल कर दूंगा, मुंह नहीं दिखा पाओगी…’ दरोगा के खिलाफ रेप का केस दर्ज

by Desk
0 comments

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ युवती ने रेप का मामला दर्ज करता हुए बताया है कि पढ़ाई के समय हमारी दोस्ती हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ 4 साल तक रेप किया। जब शादी करने के लिए बोला तो दरोगा ने कहा- अगर दोबारा शादी की बात की, तो तुम्हारी फोटो इतनी वायरल करूंगा कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी। दरोगा अनुज तिवारी हुए सस्पेंडपीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने दरोगा अनुज तिवारी को सस्पेंड कर दिया। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। युवती का कहना है कि मैं और अनुज एक साथ 2021 से कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे। अनुज का 2022 में दरोगा भर्ती में सिलेक्शन हो गया। ट्रेनिंग पर जाने के बाद वह दूरी बनाने लगा। दरोगा बनने के बाद अनुज शादी से मुकर गया। पनकी थाने में तैनाती के दौरान कई बार मुझे रतनपुर स्थित अपने कमरे पर बुलाकर संबंध बनाए। युवती ने दरोगा अनुज के साथ के कई फोटो पुलिस कमिश्नर को दिखाए। अपनी मुहब्बत और यौन उत्पीड़न के साक्ष्य दिए। मामले की जांच सही पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर ने दरोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया। उस पर शादी का झांसा, यौन उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज करने के साथ ही अन्य धाराओं में पनकी थाने में FIR दर्ज की गई है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/oyba

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00