Sunday, March 15, 2026

57 साल के प्रेमी ने 23 साल की युवा GF को उतारा मौत के घाट, 25 दिन बाद पुलिस को जमीन में दफ़न मिली युवती की लाश

by Desk
0 comments

नागपुर से एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। यहां एक शख्स 57 साल के महेश ने अपनी 23 साल की प्रेमिका प्रिया की जान ले ली और उसके बाद सुनसान जंगल के इलाके में शव को दफना दिया था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 25 दिन बाद लड़की की लाश ढूंढ निकाली। जांच के दौरान पुलिस ने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए। लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस…. नागपुर पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को मनकापुर थाने में प्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर नतीजे पर पहुंच गई कि लड़की की हत्या कर दी गई है और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का प्रेमी है, जो कि नागपुर से 60 से 70 किलोमीटर दूर एक लॉज का संचालक है। 23 वर्षीय प्रिया इवेंट का काम करती थी, 57 वर्षीय प्रेमी महेश राव बडस्कर एक होटल चलाता था। प्रिया अपने घर से अलग रहती थी, वहीं, महेश रामटेक में होटल टर्निंग पॉइंट चलाता था। करीब तीन-चार साल पहले फेसबुक के जरिए दोनों संपर्क में आए और फिर दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद प्रिया शादी करने के लिए महेश पर दबाव बनाने लगी। 16 अगस्त को प्रिया रामटेक गई जहां शादी की बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। फिर हत्या के कई दिन बाद जब प्रिया की मां से युवती से बात नहीं हुए तो मां ने मनकापुर थाने में 24 अगस्त को उसकी लापता होने की शिकायत की। तब केस खुल पाया।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/8bj8

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00