Monday, March 16, 2026

चाची से थे भतीजे के अवैध संबंध, शादी का दवाब बनाया तो कर तो कर दी हत्या

by Desk
0 comments

मेरठ में चाची से थे भतीजे के अवैध संबंध, शादी का दवाब बनाया तो कर दी हत्या, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर उसका शव ईख के खेत में छिपा कर फरार हो गया। महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल आरोपी की देर रात घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को निशानदेही पर महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शादी का दवाब बना हत्या का कारण मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इत्तेफाक नगर की रहने वाली फरहाना की 11 सितंबर को हत्या हो गई थी। हत्या फरहाना के इंचौली क्षेत्र लावड में रहने वाले जेठ के लड़के शोएब ने की थी। पुलिस जांच में पता चला कि फरहाना और शोएब चाची भतीजे है और दोनों में काफी समय से दोनो के बीच अवैध संबंध थे। इसी बीच फरहाना ने कई बार शोएब पर शादी का दवाब बनाया। शोएब ने शादी से इनकार किया तो उसने रेप का आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की माग की थी। इसके चलते शोएब ने 11 सितंबर को चाची फरहाना को मिलने लावड़ बुलाया और उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया की आरोपी शोएब ने चाची फरहाना 11 सितंबर को अपने घर बुलाया। दोनों में शादी की बात को लेकर कहा सुनी हुई इसी दौरान आरोपी ने गला घोंटकर मौके पर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को ईख के खेतों में दबा दिया। पुलिस ने एक सूचना पर देर रात आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। और घायल आरोपी को अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया है।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/0x22

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00