Sunday, March 15, 2026

स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को पोर्न दिखाता था टीचर; पटना के स्कूल की डर्टी पिक्चर

by Romiz Assam
0 comments

पटना में शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को पोर्न वीडियो दिखा रहा था। वह पिछले छह माह से कई मासूम छात्राओं के साथ गंदी हरकत कर रहा था। डर के मारे छात्राएं किसी से कुछ भी नहीं कहती थीं। एक रोज उन्होंने स्कूल की एक महिला अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस बीच बच्चे एक और शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने गये तो वहां मौजूद शिक्षिका को उन्होंने पूरी बात बताई। इस पर शिक्षिका ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपित के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

ये खबर भी पढ़िये कहाँ कॉलेज में कक्षा 9 की एक छात्रा और तीन छात्रों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा,कॉलेज ने दिखाया बाहर का रास्ता https://jaihindmedia.in/o0m7

स्कूल में पहली से लेकर पांचवी तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। पिछले छह माह से शिक्षक क्लासरूम में गंदी हरकत कर रहा था। हाल ही में उसकी नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि शिक्षक होमवर्क जांच करने के बहाने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता था। वह उनसे इंतजार करने को कहता था। आरोपित जान-बूझकर बच्चियों को अपने मोबाइल फोन में पोर्न वीडियो दिखाता था। इन सभी बातों की जानकारी बच्चों ने हिम्मत कर स्कूल में बैठे वरिष्ठ शिक्षकों को भी दी। लेकिन, उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।

जांच में जुटी एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने केस दर्ज करवाने वाली शिक्षिका का बयान सोमवार को दर्ज किया। इसके बाद बच्चियों से भी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी। सबूत इकट्ठा करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/nrqh

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00