Monday, March 16, 2026

फर्जी आईपीएस के बाद कहाँ पकड़ा गया फर्जी लेखपाल

by Desk
0 comments

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में तहसील दिवस आयोजित किया जा रहा है. ऐसे में यहां पर पैसा लेकर जाति प्रमाण पत्र में फर्जी रिपोर्ट लगा रहे फर्जी नटवरलाल लेखपाल को पब्लिक ने पकड़र जिला अधिकारी के समक्ष पेश किया है. तहसील दिवस के मौके पर ब्लैक चश्मा लगाकर फर्जीवाड़ा कर रहे फर्जी नटवरलाल लेखपाल को देखकर जिला अधिकारी भी आश्चर्यचकित रह गए थे.

जिलाधिकारी ने तत्काल कोतवाल को बुलाकर फर्जी नटवरलाल लेखपाल को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद में उस पर केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में जांच की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ हरदोई के तहसील सदर में प्राइवेट दलालों फर्जी लेखपालों का बोलबाला है, जो पैसा लेकर किसी भी तरह की रिपोर्ट लगाने का दावा करते हैं.फर्जी लेखपाल को पकड़कर डीएम के पास ले गएहरदोई जिले की सदर तहसील में जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के नेतृत्व में तहसील दिवस की कार्यवाही अमल में लाई जा रही थी. तहसील दिवस के कारण तहसील में काफी भीडभाड़ थी. जनता अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से फरियाद लगा रही थी.

इसी दौरान कुछ लोग पुराने फिल्मी अंदाज में चश्मा लगाए एक व्यक्ति को पकड़कर डीएम और एसपी के सामने पेश करते हैं. आरोप यह था कि वह अपने आप को लेखपाल बताकर ₹300 लेकर आय जाति निवास प्रमाण पत्र पर फर्जी आख्या रिपोर्ट लगा रहा था. जिलाधिकारी के निर्देश के बाद में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.काले चश्मा वाले लेखपाल पर केस दर्जहरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि अपने आपको फर्जी लेखपाल बताने वाले शख्स को पब्लिक ने पकड़ लिया गया है. संदिग्ध युवक को पुलिस हिरासत में दे दिया गया है. फर्जी लेखपाल पैसा लेकर कागजों पर रिपोर्ट लगा रहा था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा रजिस्टर करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है.तहसील सदर में अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों का आरोप है कि यहां पर अधिकारी कर्मचारी और प्राइवेट कर्मी दलालों में अंतर महसूस नहीं होता है. अपने आप को कर्मचारी बाताकर यहां लोग भोले-भाले गांववालों से पैसा ले लेते हैं. इस कारण कई लोगों के तो जरूरी डॉक्यूमेंट तक गायब हो चुके हैं. कई बार यह प्राइवेट कर्मी सरकारी कुर्सी पर तक बैठे नजर आते हैं. आज की घटना बानगी भर है.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/25pa

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00