Sunday, March 15, 2026

रात के अंधेरे में युवती को मारी गोली, आरोपी निकला सगा भाई, अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

by Desk
0 comments

राजाखेड़ा (धौलपुर): जिले के राजाखेड़ा के गांव सोनपाल का पुरा में युवती को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि युवती को गोली मारने वाला उसका सगा भाई है. उसने अवैध हथियार के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में युवती घायल हो गई थी.

युवती को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार 

राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि गत 16 सितंबर को राजाखेड़ा थाने पर कमल सिंह बघेल निवासी सोनपाल का पुरा द्वारा एक लिखित रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि उसकी लड़की अल्पना घर के अंदर थी. जब वह रात में बरामदे में आई, तो अज्ञात बदमाशों द्वारा मकान के सामने की छत से फायरिंग कर युवती को गोली मार दी. गोली उसके दाहिनी तरफ कमर के नीचे लगी. घटना के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

इसी के साथ पुलिस टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर एमओबी, एफएसएल टीम बुलाई जाकर सबूत इकट्ठा किए गए. थानाधिकारी ने बताया कि थाना स्तर पर तीन पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग टास्क दिया गया. युवती व परिजनों से गहनता से पूछताछ की गई. पीड़िता के भाई प्रदीप पुत्र कमल सिंह ने हड़बड़ाहट में गोली चलाना स्वीकार किया. इसके बाद आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है. इसी के साथ उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और एक खाली कारतूस 315 बोर बरामद किया है. थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप अवैध हथियार रखता था.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/rkoz

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00