साल 2004 में इमरान हाशमी संग एक्ट्रेस की एक फिल्म आई थी जो उस दौर की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म को लेकर खूब हो-हल्ला हुआ था. ये फिल्म ‘मर्डर’ थी. इसमें मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की सिजलिंग केमिस्ट्री ने पर्दे पर बवाल मचा दिया था. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat) मल्लिका शेरावत फिल्मों में अपने बोल्ड रोल्स के लिए मशहूर थीं. उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दे इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई थी. बीते काफी समय से पर्दे से दूर रहीं मल्लिका शेरावत राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat) एक्ट्रेस के कमबैक से पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर अपना दर्द बयां करते दिख रही हैं. मल्लिका शेरावत ने बताया कि कैसे बॉलीवुड के ‘बड़े-बड़े हीरो’ उनके साथ बदतमीजी करते थे. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat) वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कहते दिखती हैं कि फिल्मों के हीरो उन्हें रात को मिलने बुलाते थे. जब वह पूछती थीं कि रात को मिलने क्यों आएं, तो जवाब मिलता कि जब पर्दे पर इतने बोल्ड रोल्स कर सकती हो तो रात को मिलने में क्या दिक्कत है. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat) मल्लिका शेरावत ने बताया कि एक्टर्स सोचते थे कि वह पर्दे पर बोल्ड हैं तो रियल लाइफ में भी कॉम्प्रोमाइज कर लेंगी. उनके मुताबिक एक्टर्स के साथ कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार करने का उन्हें बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है. बॉलीवुड से उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था और उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat) बॉलीवुड में दरकिनार कर दिए जाने के बाद मल्लिका शेरावत ने हॉलीवुड फिल्मों का रुख किया. उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. एक्ट्रेस की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘मर्डर’, ‘डर्टी पॉलिटिक्स’, ‘हिस्स’, ‘ख्वाहिश’ जैसी फिल्मों में काम किया है. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat) मल्लिका शेरावत अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की ‘वेलकम’ और संजय दत्त, अरशद वारसी संग फिल्म ‘डबल धमाल’ में भी काम कर चुकी हैं. अब वह एक बार फिर बॉलीवुड में छाने को तैयार हैं. (फोटो साभार-instagram@mallikasherawat)

