डिलारी: थाना क्षेत्र के ग्राम पिलकपुर श्योराम निवासी अंकित रोहित शीमा तीनो एक बाइक पर बैठ कर किसी काम से ठाकुरद्वारा में आ रहे थे तभी दूसरी बाइक पर ठाकुरद्वारा दिशा से डिलारी की तरफ जा रहे नईम अमीना अनस अपने रिस्तेदारी से वापस अपने घर अगवानपुर लौट रहे थे जैसे ही दोनों की बाइक नगर के कमालपुरी दशहरा मैदान के निकट पुलिया पर पहुँची तो दोनों बाइको की आमने सामने जबरदस्त भिंड़त हो गई। जिसमें दोनों बाइको पर सवार 6 लोग घायल हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों कोतवाली पुलिस की मदद से घायल अंकित रोहित, शीमा, नईम अनस, अमीना सभी घायलों को एबुलेंस 108 की मदद से नगर के सरकारी आस्पताल मेें उपचार के लिए भर्ती कराया, गया जहाँ पर चिकित्सकों ने एक महिला शीमा को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन नईम, अनस, अंकित की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

वही रोहित, अमीना का नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर मृतक शीमा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही मौत की सूचना पर मृतक शीमा पत्नी रोहित के परिजनों का रोते विलखते बुराहाल है।भयानक सड़क दुर्घटना:दो बाइकों के एक्सीडेंट में एक महिला की मौके पर मौत,पांच घायल
