Sunday, March 15, 2026

दिल्ली में स्कूल के पास धमाका, कांप गई इमारतें, टूट गए खिड़कियों के शीशे

by Desk
0 comments

दिल्ली का रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाका जोरदार धमाके की आवाज से गूंज उठा। धमाका इतनी तेज़ था कि लोग इससे डर गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जहां पर ये धमाका हुआ, वहीं CRPF का स्कूल भी मौजूद है। स्कूल की फेंसिंग के पास ही ये धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद लोगों ने वहां से उठते धुएं के बड़े गुबार को भी देखा। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, कि ये धमाका किस चीज़ का था। हालांकि इसके फौरन बाद प्रशासन एक्टिव मोड में आाय और घटना वाली जगह पर दिल्ली पुलिस की टीम के साथ, FSL की टीम और दमकल विभाग की टीमें भी पहुंचीं।

ताजा जानकारी के मुताबिक प्रशांत विहार इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई दी. दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही मामले की जांच शुरू की. FSL की टीम भी मौके पर तत्काल पहुंची. इस घटनाक्रम के बारे में स्थानीय डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी दी. ये धमाका आतंकी हमला था या नहीं अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है.

धमाके के तुरंत बाद धुएं का बड़ा गुबार उठा. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया. वहीं ब्लास्ट की आवाज़ से स्थानीय लोग दहशत में आ गए. फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या था. अपने शुरुआती बयान में पुलिस ने कहा, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा. एक्सपर्ट से बात के बाद ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाना संभव होगा.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/xvgz

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00