Sunday, March 15, 2026

मां और तीन साल की मासूम की ट्रेन से कटकर माैत, बच्ची संग दवा लेकर लाैट रही थी महिला

by Desk
0 comments

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज दोपहर ट्रेन से कटकर में मां-बेटी की दर्दनाक माैत हो गई। यहां किरतपुर में अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर दवा लेकर लाैट रही महिला और उसकी बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मां-बेटी की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। डाॅक्टर से दवा लेकर लाैट रही थी महिलागांव रायपुर निवासी हारुन की पत्नी गुलफ्शा (38) अपनी तीन वर्षीय बेटी शहरीन को साथ लेकर मौअजमपुर अड्डे पर डाक्टर से दवाई लेने गई थी।

दवाई लेकर लौटते समय महिला मौअजमपुर रेलवे स्टेशन से होकर अपने गांव की ओर जाने लगी। उस समय रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दाैरान महिला बच्ची सहित हादसे का शिकार हो गई।महिला मालगाड़ी को पारकर जैसे ही दूसरे रेलवे ट्रैक पर पहुंची तभी 4617 एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से मां बेटी की मौके पर ही मौत गई। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला ऊंचा सुनती थी।

यही कारण रहा कि उसे ट्रेन का हाॅर्न सुनाई नहीं दिया और वह हादसे का शिकार हो गई।मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। दुर्घटना में सबसे छोटी बेटी शहरीन की मां के साथ मौत हो गई।

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/nn1r

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00