Monday, March 16, 2026

प्रेमी ने किया मेडिकल छात्रा का दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया वीडियो वायरल

अमरोहा में एक तरफ प्यार में पागल युवक ने सरेराह युवती की जान लेने की कोशिश, राहगीरों ने बचाई जान

by Desk
0 comments
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

अमरोहा:यूपी, अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की. वहीं छात्रा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर दौड़े और उन्होंने मुश्किल से छात्रा को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया. वहीं आरोपी युवक भीड़ को देखकर मौके से फरार हो गया.

वायरल वीडियो यहां लिंक पर क्लिक करके देखें https://x.com/JHINDMEDIA/status/1876097047683834204

बेहोशी की हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया. परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

दरअसल गजरौला इलाके के एक ही गांव के युवक राहुल और छात्रा रहने वाली है. युवती निजी मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा है. ग्रामीणों के मुताबिक युवती के गांव का ही युवक उससे पिछले चार सालों से एक तरफा प्रेम करता था. इस बीच उसने छात्रा को कई बार दूसरे युवकों से बात करते हुए देख लिया था. इससे वह नाराज था. शनिवार शाम छात्रा स्कूटी से अपने गांव से गजरौला किसी काम से आ रही थी. तभी गजरौला-सलेमपुर मार्ग पर सिरफिरे युवक ने छात्रा का स्कूटी रुकवाने के बाद पहले उससे बात की. इस बीच आरोपी ने उसके ही दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की आरोपी युवक छात्रा को काफी देर तक जमीन पर घसीटता रहा. इस दौरान वह चीखती-चिल्लाती रही. गला दबने से छात्रा बेहोश होकर तड़पने लगी. इस बीच शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे. उन्होंने छात्रा को आरोपी राहुल से बमुश्किल बचाया. इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. छात्रा को बेहोश देखकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया.सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी. प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/3p27

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00