Monday, March 16, 2026

बदायूं में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की,सुसाइड की धमकी, जिद है ‘जीजा जी के भाई से करनी है शादी’…

बदायूं के मामला थाना मूसाझाग इलाके के एक गांव की रहने वाली एक लड़की दोपहर बाद, वहां बने ओवरहेड टैंक पर सबसे ऊपर जा पहुंची. वहीं लड़की को वहां देख परिजनों समेत गांव वालों में खलबली मच गई.

by Desk
0 comments
लड़की पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई और आत्महत्या की कोशिश

उत्तर प्रदेश : बदायूं में एक लड़की पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई और आत्महत्या की कोशिश की. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद टैंक से नीचे उतारा गया . बाद में पता लगा कि वो बहन के देवर से शादी करना चाहती है

थाना मूसाझाग इलाके के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक लड़की मंगलवार दोपहर बाद, वहां बने ओवरहेड टैंक पर सबसे ऊपर जा पहुंची. वहीं लड़की को वहां देख परिजनों समेत गांव वालों में खलबली मच गई. मामले की सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद मूसाझाग के एसएचओ जितेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

पानी की टंकी पर चढ़कर दी धमकी
लड़की को नीचे उतारने के लिए भीड़ को टैंक से दूर कर पुलिस समेत गांव के कुछ लोग उस पर चढ़े. इस बीच लड़की लगातार नीचे कूदने की धमकी देती रही, लेकिन लोगों ने किसी तरह उसे समझाए रखा. जबकि ऊपर पहुंचने के बाद उसे पकड़ लिया. काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे लाया गया.

लोगों ने समझाकर उतारा नीचे
लड़की ने कहा कि वह अपनी बहन के देवर से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है. वो उझानी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि परिवार वाले इस रिश्ते को मानने के लिए राजी नहीं हैं. उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं. इसलिए आत्महत्या ही एक मात्र रास्ता बचा है. पुलिस ने लड़की को समझा-बुझाकर शांत किया. जबकि बाद में उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

पुलिस ने कही ये बात
पुलिस के एक अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी मिली थी कि एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई है और आत्महत्या कराने की कोशिश कर रही है. जिसके बाद मौक पर पहुंचकर मामले में की जानकारी देते हुआ कहा काफी मशक्कत के बाद लड़की को सही सलामत नीचे उतारा गया है. लड़की को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है.

The short URL of the present article is: https://jaihindmedia.in/u12c

You may also like

Leave a Comment

जय हिन्द मीडिया एक द्विभाषिक समाचार पत्र है और जय हिन्द मीडिया समाचार पत्र, चैनल, ऑनलाइन पोर्टल व सभी सोशल मीडिया आदि प्रारूप में उपलब्ध है जो समाज में सूचना और समाचार साझा करता है तथा सार्वजनिक मुद्दों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उठाता है।

 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00